पुत्र की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

0
30

चंदौली। पुत्र की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने शुक्रवार को निर्जला जीवित्पुत्रिका व्रत रखा। पूरे दिन व्रत रहने के बाद शाम को स्नान ध्यान करने के उपरांत नए वस्त्र धारण कर मंदिर व अपने घरों में पुरोहित से कथा का श्रवण किया। कथा श्रवण करने के बाद अपने से बड़ों का पैर छूकर स्वयं व बच्चे की दीर्घायु के लिए आशीर्वाद लिया। पूजा करने के लिए महिलाओं की भीड़ सरोवरों के तटों व मंदिरों में एकत्र हुई। जनपद जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर बाजारों और ग्रामीण अंचलों में काफी धूम देखने को मिली। जहां चंदौली नगर में विभिन्न तालाबों पर माताओं ने पूजा पाठ किया। वहीं ग्रामीण अंचलों में भी माता ने अपने पुत्र की दीर्घायु के लिए व्रत रहकर पूजन अर्चन किया। जहां माताएं अपनी संतान की आयु आरोग्य और उनके कल्याण के लिए इस महत्वपूर्ण व्रत को रखती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here