क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा के अनुमोदन पर जिले का मंडल टीम गठित….

0
146

चंदौली भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल के अनुमोदन पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह के संस्तुति कर जिला के मंडल टीम की घोषणा मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह धीरज ने किया। इसमे मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक जायसवाल, शशिप्रकाश गांधी, अशोक गिरी, पंकज ओझा, रेनू तिवारी व गोपाल सिंह को बनाया गया। वहीं महामंत्री शिवकुमार सिंह मौर्य, अखिलेश तिवारी, सामू भारद्वाज, संजय पासवान, सुगना राजभर, दिनेश गुप्ता, आदर्श सिंह व किरन चौहान को दायित्व सौंपा गया। कोषाध्यक्ष जयप्रकाश पासवान को बनाया गया। साथ ही मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अरविंद कुमार सिंह व सोशल मीडिया का दायित्व अमन कुमार सिंह को दिया गया। आईटी संयोजक दीपक सिंह को बनाया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने बधाई दी है। साथ ही भरोसा जताया कि नव गठित मंडल टीम अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगी। मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह धीरज ने भरोसा दिलाया कि नव गठित मंडल टीम भाजपा को बुलंदियों पर पहुंचाने में कोई कोर कसर नही छोड़ेगी। साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने मंे पूरा सहयोग करेंगी। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की नीतियों से जन जन को अवगत कराना मंडल टीम की जिम्मेदारी है। इसका निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here