चंदौली।मानस एवं आध्यात्म प्रचार समिति की ओर से मुख्यालय स्थित श्री राम जानकी शिव मठ मंदिर में श्री राम कथा का आयोजन किया गया है। जहां बुधवार को जनपद और गैर जनपद से आए कथा वाचकों ने नगर और ग्रामीण अंचल से आए भक्तों को प्रभु श्री राम की कथा सुनाई। जहां देर रात तक भक्तों ने भक्ति की गंगा में गोता लगाया और प्रभु श्री राम का स्मरण किया।
इस दौरान चंद्रबली दास ने कहा कि संत भगवान से मिलने का एक कड़ी होता है। संत ही भगवान के पास पहुंचना है जहां भक्त को संस्मरण होता है और वे भक्ति की ओर अग्रसर होते है। इससे मानव का कल्याण होता है। श्याम किशोर मिश्र, रामचंद्र मिश्र आशीष मिश्रा और साध्वी सावित्री ने भगवान शिव के विवाह की चर्चा करते हुए कहा कि हम सब को शिव विवाह से शिक्षा लेनी चाहिए कि वर व वरपक्ष के के लोग कितना हूं निंदा करें नाराज नहीं होना चाहिए। अपमान में सम्मान दौड़ने वाला इंसान महान होता है। इसीलिए शिव को लोग देव नहीं महादेव कहते हैं। इस दौरान संयोजक हरिद्वार सिंह,जयशंकर दुबे,शिव बच्चन सिंह, पंकज तिवारी, राज नारायण विश्वकर्मा, चंद्रभान सिंह,मृत्युंजय तिवारी, जय बहादुर सिंह उपस्थित रहे।



