विधायक रमेश जायसवाल को नगर विकास विभाग का स्थाई सदस्य नियुक्त पर व्यापारियों ने माल्यापर्ण कर जोरदार स्वागत …

0
182

चंदौली। विधायक रमेश जायसवाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर विकास विभाग का स्थाई सदस्य नियुक्त किया है। मण्डल अध्यक्ष विवेक सिंह धीरज के नेतृत्व मे रविवार को नगर पंचायत में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित व्यापारियों ने माल्यापर्ण कर जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया। इस दौरान हर महादेव व जय श्रीराम के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने अपने चेहते विधायक रमेश जायसवाल को नगर विकास विभाग मेें स्थाई सदस्य नामित किए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। व्यापारियों का कहना था कि विधायक रमेश जायसवाल विधानसभा के विकास को लेकर सदैव तत्पर रहते है। साथ ही मृदुभाषी व व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति है। व्यापारियों ने विधायक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि आज मै जो कुछ भी विधानसभा की जनता के आर्शीवाद के बदौलत हूं। यह मेरा सौभाग्य है कि जनता की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इसके लिए मैं विधानसभा की जनता का आजीवन ऋणी रहूंगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा के विकास व समस्याओं के समाधान के लिए मैं सदैव प्रयासरत् रहता हूं। आगे भी विधानसभा के विकास में मेरा पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने सभी व्यापारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर प्रदीप कुमार सिंह पिंटू , विनय सिंह अंशु , विजय जायसवाल ,आशुतोष शरण जायसवाल, अशोक जायसवाल नारायन दास जायसवाल, अनिल सेठ ,मोती लाल जायसवाल, ओमप्रकाश सिंह उर्फ ओपी सिंह, हरिश्चंद्र अग्रहरि, रिशु जायसवाल, अमित केशरी, संतोष कश्यप, संदीप अग्रहरि, राकेश पांडेय, पारस जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, पीयूष गुप्ता , राकेश गुप्ता , संतोष गुप्ता , पंकज ओझा , राजेश माली , संजय कनौजिया , उपेंद्र तिवारी , धनजी गुप्ता , दिनेश गुप्ता , नितिन अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here