प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ जिला इकाई का चुनाव संपन्न अध्यक्ष बने डॉक्टर संजय यादव….

0
100

चंदौली। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ जिला इकाई का चुनाव शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में हुई। इसमें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर गुलाब वर्मा व उप मुख्य चिकित्साधिकारी अधिकारी डॉ एके दुबे के देखरेख में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। जिसमें डा.संजय कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी डॉक्टर जेपी गुप्ता को 43 मतों से हराया। वहीं चुनाव अधिकारी ने जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शुक्रवार को गहमा गहमी के बीच हुआ। जहां कुल 81 मतदाता थे, लेकिन इसमें 79 मतदाताओं ने भाग लिया। वही 3:00 बजे मतगणना में डॉ संजय कुमार यादव और डॉक्टर जेपी गुप्ता के बीच काटें टक्कर हुई। जहां डॉक्टर संजय कुमार यादव ने 61 वोट प्राप्त किया और डा.जेपी गुप्ता में 18 मत प्राप्त किया। चुनाव अधिकारी ने डा. संजय कुमार यादव को अध्यक्ष घोषित कर दिया। इसके बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और माला पहनकर चिकित्सकों ने उनका स्वागत किया। वहीं दूसरी चुनाव अधिकारी ने सभी पदों की घोषणा की। जहां डा.संजय कुमार व डा.रविकांत सिंह उपाध्यक्ष, डॉ देवेश कुमार पांडेय सचिव, डा.उग्रसेन कुमार कार्यकारणी सदस्य, डॉ प्रदीप पांडेय वित्त सचिव और डॉक्टर कौशल कुमार को एडिटर बनाए गए। वही जीत के बाद चिकित्सकों ने सभी पदाधिकारी को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here