कंट्रोल पैनल के बदले जाने से अब उपभोक्ताओं को बार-बार हो रही ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलेगी।

0
52


चंदौली : जिला मुख्यालय स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में 33 केवी कंट्रोल पैनल बदलने का कार्य गुरुवार को किया गया। इससे सुबह 11 से शाम पांच बजे तक छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कंट्रोल पैनल के बदले जाने से अब उपभोक्ताओं को बार-बार हो रही ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलेगी।

33/11 केवी पावर सबस्टेशन का कंट्रोल पैनल व कंट्रोल सर्किट वैक्यूम खराब हो गया था। इससे उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति करने में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। लगभग 13 लाख रुपये की लागत से कंट्रोल पैनल व कंट्रोल सर्किट और कंट्रोल ब्रेकर बदलने का कार्य किया गया। कंट्रोल पैनल के खराब होने के कारण ट्रांसफार्मर से आपूर्ति बंद हो जा रही थी। इससे भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विभाग ने इसको बदलकर ट्रिपिंग की समस्या को दूर कर दिया है। खराब मौसम में हवाई करंट से भी आपूर्ति ट्रांसफार्मर खराब हो जाता था। इसको रोकने के लिए कंट्रोल पैनल लगाया गया है। अब हवाई करंट कंट्रोल पैनल ट्रांसफार्मर को ट्रिप कर बंद कर देगा। इससे ट्रांसफार्मर बच जाएगा और पुन: सप्लाई चालू हो जाएगी। अधिशासी अभियंता विद्युत विनोद चौधरी, एसडीओ शशि कुमार, एसडीओ आपूर्ति विवेक मोहन श्रीवास्तव, सुनील कुमार, इमरान आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here