आज भारत पर नजरें टिकाए हुए है पूरा विश्व

0
128

चंदौली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन का कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ता पूर्ण गणवेश शंकर मोड़ शुभम लान से नगर भ्रमण करते हुए लगभग चार किलोमीटर का संचलन करते हुए पुनः शुभम लान जहां सभा आयोजित की गई। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत के शारीरिक प्रमुख संतोष ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत पर दृष्टि टिकाए हुए हैं। भारत आगे बढ़ता जा रहा है। बहुत सारे लोग चाहते नहीं है कि भारत आगे बढ़े। इसलिए षड्यंत्र रच रहे हैं। कहा कि संघ के संस्थापकों ने विचार किया था कि स्वतंत्रता के पश्चात स्व का भाव जगेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमारा मंत्र नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि काफी कारगर है। इसका परायण करते हुए आगामी वर्षों में सुखी, समृद्ध व प्रभावशाली भारत का निर्माण करने में सफल होंगे। वर्ष 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज 99 वर्ष पूरा करते हुए अपने सौवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। जिसकी आज पूरे देश में लगभग 80 हजार से अधिक शाखाएं प्रतिदिन लगती है और 42 अनुसांगिक क्षेत्र के साथ और भी छोटे-छोटे सेवा के कार्यक्रमों की बदौलत हम पूरे देश में कोने-कोने तक पहुंच चुके हैं। हमारे देश का एक गौरवशाली अतीत रहा है, जहां लोग पढ़ना लिखना नहीं जानते थे वहां भारत में 84 विश्वविद्यालय स्थापित थे और यह पूरे विश्व के लिए सबसे बड़ा शिक्षा का केंद्र था। कार्यक्रम में जिला संघचालक गुलाब सिंह, दयानंद अग्रहरि सुशील जी राकेश अग्रहरी संजय अग्रहरी नंदलाल सतीश अग्रहरि अभिषेक जायसवाल संतोष जी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here