चंदौली : स्थानीय नगर स्थित ब्लॉसम एकेडमी स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सौ मीटर, दो सौ मीटर दौड़, क्रिकेट, कबड्डी, स्पून, जलेबी रेस, खो खो, लंबी कूद,ऊंची कूद आदि की प्रतियोगिताएं हुईं। खेल का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डा विजय राय ने किया। कहा कि खेल के माध्यम से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ खेल में प्रतिभाग करना चाहिए। प्रधानाध्यापिका रीना राय, शिक्षक योगेश्वर त्रिपाठी, विनिता यादव, संगीता सिंह सहित विद्यालय के छात्र उपस्थित थे।



