चंदौली। भूतपूर्व सैनिकों, चिकित्सकों , सामाजिक कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राओं ने भारतीय सेना के सम्मान में रविवार को मुख्यालय स्थित जगदीशसराय से जिलाधिकारी कार्यालय तक शौर्य तिरंगा यात्रा निकाला। इसमें भूतपूर्व सैनिकों, चिकित्सकों व छात्र छात्राओं ने देश के वीर सैनिकों के सम्मान में भारतीय सेना जिंदाबाद, भारत माता की जय, पाकिस्तान सेना मुर्दाबाद, तुर्किस्तान मुर्दाबाद के नारों से मुख्यालय गूंज उठा।इस दौरान डॉ के एन पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या मेंभूतपूर्व सैनिक चिकित्सकों ने भाग लिया। कहा सेना ने पाकिस्तान के दांत खट्टे कर एकबार फिर अपने शौर्य का लोहा मनवाया है।इस दौरान डॉ के एन पांडेय, विनोद उपाध्याय सूबेदार अनिल ओझा कैप्टन एसन गुप्ता, अखिलेश सिंह डॉक्टर एके सिंह डॉक्टर ओपी सिंह दिनेश सिंह पप्पू सिंह उपस्थित रहे।



