– प्रदेश का पेट भरने वाला चंदौली पिछड़ कैसे सकता, कहकर जीता मन




चंदौली : चंदौली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद पहली बार शनिवार को जनपद में पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने चंदौली को आकांक्षात्मक जिले से विकसित जिला बनाने की बात कहकर मानो आम जनता के मन की मुराद पूरी कर दी हो। रामपुर मचिया में आयोजित जनसभा में योगी ने 743 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण तो किया ही, इसके साथ ही वह यहां से कमल खिलाने का पूरा माहौल बनाकर गए।उन्होंने यह कहकर जनपदवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया कि पूरे प्रदेश का पेट भरने वाला चंदौली आखिर पिछड़ कैसे सकता है। शीघ्र ही यहां पुलिस लाइन, जिला न्यायालय मूर्त रूप ले लेगा। नौबतपुर में बाबा कीनाराम मेडिकल कालेज का जिक्र कर उन्होंने सीमावर्ती बिहार की जनता का भी ध्यान आकृष्ट किया और कहा कि इसका फायदा बिहार की जनता को भी होगा। केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी डा. महेंद्रनाथ पांडेय के बारे में कहा कि इन्हें अपने संसदीय क्षेत्र के विकास की चिंता इस कदर है कि सुबह-सुबह ही फोन कर देते हैं। जनपद को नई पहचान दिलाने के लिए दिन-रात लगे हैं।
कानून का राज शब्दों में नहीं धरातल पर दिख रहा: डा. महेंद्रनाथ-आकांक्षी जनपद के विकास को उद्यमियों ने बढ़ाया हाथ-प्रदेश की सरकार विकास के नए आयाम कर रही स्थापित
चंदौली : केंद्रीय मंत्री व सांसद डा महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि कानून का राज शब्दों में नहीं धरातल पर दिख रहा है। प्रदेश सरकार ने जनपद में सिंचाई की व्यवस्था को सुदृढ़ किया है। आने वाले दिनों में इसमें और प्रगति होगी। वह शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित मचिया गांव में 743 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के अवसर पर जन सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि आकांक्षी जनपद के विकास के लिए उद्यमियों ने अपना हाथ बढ़ाया है। 2300 करोड़ रुपये उद्यमियों की ओर से निवेश किया जाएगा। मांग किया कि बाबा कीनाराम की मूर्ति का निर्माण कराया जाए। नरायनपुर में 14 पंप मिलने से सिंचाई की सुविधा सुदृढ़ हुई है।मुगलसराय के विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि प्रदेश की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। इससे जनपद का भी निरंतर विकास हो रहा है। आने वाले दिनों में इसमें और तेजी आएगी। प्रदेश में कानून का राज स्थापित होने के कारण लोग भय मुक्त समाज में जीवन यापन कर रहे हैं। कहा कि जनपद में विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि होगी।सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि सुशासन की चर्चा यूपी में ही नहीं पूरी दुनिया में हो रही है। 70 साल में जो सरकार ने नहीं किया वह छह साल के कार्यकाल में दिख रहा है। जनपद में सिंचाई की समस्या का समाधान किया जा रहा है। विधायक ने धानापुर को तहसील बनाने व सैयदराजा में 50 बेड के अस्पाल के निर्माण की मांग की। वहीं सैयदराजा का नाम बदलकर शिवा नगर करने को कहा। प्रभारी मंत्री संजीव गौण, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह, राज्य सभा सदस्य दर्शना सिंह,साधना सिंह, शिवराज सिंह जितेन पांडे शशि शंकर सिंह सुरमनी तिवारी राणा प्रताप सिंह सर्वेश कुशवाहा सुजीत जायसवाल आलोक सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।