
CHANDAULI NEWS
चंदौली प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के तत्वावधान में रविवार को जिला कार्यकर्ता सम्मेलन अरविंद वाटिका में आयोजित किया गया। इसमें लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई और इसकी सफलता पर गांव गांव पहुंचकर पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इसका शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचन्द्र बिंद ने किया।
इस दौरान प्रेमचंद ने कहा कि जब तक हम लोग संगठित नहीं होंगे तब तक हमारे हक और अधिकार नहीं प्राप्त हो सकते हैं। हम सभी को अपने हक और अधिकार प्राप्त करने के लिए हम सभी को संगठित होना जरूरी है। इसलिए हम सभी को सत्ता में भागीदारी के लिए गांव-गांव संगठन को खड़ा करना होगा और पार्टी की नीति सिद्धांतों पर चलकर आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना होगा। साथ ही संघर्ष करने के लिए हम सभी को तैयार रहने की जरूरत है।तभी हमारा हक और अधिकार मिल सकता है नहीं तो हम सामाजिक और आर्थिक रुप से हमेशा कमजोर होते जाएंगे। वही लोक गीत गायक समर जीत बिन्द जी ने मिशन गीत कार्यकर्ताओ में जोश भरा। इस दौरान भोला बिंद, रमेश पासवान, मोतीलाल, प्रेम बहादुर, महेंद्र बिंद,दशरथ बिंद लीलावती देवी, सावित्री, प्रभा, गणेश प्रधान, चंद्रबली बिंद, चंद्रिका
बिंद, प्रेम पासवान, रामलाल प्रधान, विजय बिंद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता मोहन मानव व संचालन मुन्ना बागी ने किया।



